फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Board exam without copy, please smoothly

बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्वक संपन्न कराएं

Thu, 02 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 02 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Board exam without copy, please smoothly
चंपावत में बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते डीएम डा.अहमद इकबाल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
17 मार्च से शुरू होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को जिला सभागार में डीएम डा.अहमद इकबाल की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक हुई। डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, कस्टोडियन और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन तथा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सबकी प्राथमिकता में होना चाहिए। जिले में इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 4867 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, इसमें से संस्थागत तौर पर 2417 छात्र, 2399 छात्राएं एवं व्यक्तिगत रूप से 31 छात्र और 20 छात्राएं शामिल हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 3900 परीक्षार्थियों में संस्थागत तौर पर 1831 छात्र, 1939 छात्राएं तथा व्यक्तिगत में 66 छात्र और 64 छात्राएं शामिल हैं।
डीएम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को चार सेक्टरों में बांटा गया है तथा सभी सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस बार विभिन्न सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पेपरों को ट्रेजरी में डबल लॉक में रखा जाएगा तथा 14 मार्च के बाद ही परीक्षा केंद्रोें के लिए पेपर भेजे जाएंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी डीएस राजपूत ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा 40 केंद्रों पर होगी। इस बार जीआईसी पनियां को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थापकों, कस्टोडियन, सचल दल, पर्यवेक्षकों और कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सत्यनारायण ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार पूनम पंत सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



किसी भी प्रकार की गलती पर कार्रवाई होगी 
चंपावत। डीएम ने बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की गलती को बड़ी असावधानी माना जाएगा तथा संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयावधि के पश्चात आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न होने दें। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों के सीटिंग प्लान को चस्पा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed