{"_id":"c153d44bba80357c9c0159c084334c3d","slug":"bnoli-to-ditch-the-jeep-ludhki-cleaner-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनोली में जीप खाई में लुढ़की, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनोली में जीप खाई में लुढ़की, क्लीनर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Thu, 16 Apr 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमोड़ी के पास भनोली में बृहस्पतिवार देर शाम एक जीप खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में क्लीनर की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर मामूली रूप से चोटिल हुआ है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को अमोड़ी से खटोली संपर्क मार्ग पर पिकप जीप (यूए 03/0292) बैक करते समय नियंत्रण खो बैठी और सीधे करीब 100 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में क्लीनर सागर (17) गंभीर रूप से घायल हुआ। आपात चिकित्सा सेवा 108 के जरिए टनकपुर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि जीप के ड्राइवर राजू को मामूली चोटें लगी हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही चल्थी पुलिस चौकी से प्रभारी बीआर पौरी और क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन