{"_id":"57603b9b4f1c1bc61011b81e","slug":"blood-storage-unit-after-the-claims-have-not-even-begun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावों के बाद भी शुरू नहीं हुई ब्लड स्टोरेज यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावों के बाद भी शुरू नहीं हुई ब्लड स्टोरेज यूनिट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
दावों के बाद भी शुरू नहीं हुई ब्लड स्टोरेज यूनिट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम दावों के बाद भी जिला अस्पताल में मंगलवार को ब्लड स्टोरेज केंद्र का शुभारंभ नहीं हो पाया। अलबत्ता अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 58 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी प्रदीप हटवाल ने बताया कि ब्लड स्टोरेज शुरू करने में अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा।
विज्ञापन
उन्होंने चंपावत को ब्लड स्टोरेज के लिए उपयुक्त केंद्र बताते हुए इस संबंध में शीघ्र लाइसेंस जारी किए जाने का एलान भी किया। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक के लिए केंद्र सरकार स्तर से लाइसेंस जारी किए जाते हैं। जल्द ही केंद्रीय टीम के निरीक्षण के बाद यहां ब्लड बैंक लाइसेंस जारी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस दौरान काशीपुर ब्लड बैंक से आई टीम के सदस्यों बीनू सिंह, सुनील कुमार, विपिन कुमार, नाजिम, शकुंतला, सुमनलता आदि ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस मौके पर सीएमओ डा.विनोद टोलिया, एसीएमओ डा.रश्मि पंत, सीएमएस डा.एसबी ओली, डा.आरपी खंडूरी, डा.आरके जोशी, फार्मेसिस्ट विष्णुगिरि गोस्वामी, एलटी रामचंद्र कश्यप, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
आईटीबीपी, एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान
चंपावत। रक्तदान शिविर में आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के दस जवानों के साथ ही पुलिस एवं एसएसबी की पंचम वाहिनी के जवानों और अधिकारियों ने रक्तदान किया। आईटीबीपी के उप निरीक्षक हरिलाल वर्मा के नेतृत्व में एनके स्वामी, मुकेश कुमार स्वामी, विनय दीक्षित, रवि दत्त, जयवीर सिंह, हिम्मत सिंह, अमर सिंह आदि जवानों ने रक्तदान किया। एसआई हरिलाल वर्मा ने 21वीं बार रक्तदान करने का रिकार्ड बनाया।
रक्तदान में शामिल हुए 58 लोग
चंपावत। मंगलवार को रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 58 लोगों ने ब्लड डोनेट किया, जिसमें पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, शिव शक्ति सेवा संघ के नवल जोशी, नीरज जोशी, चंद्रप्रकाश पुनेठा, छात्र नेता मनोज तड़ागी, गौरव पांडेय के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्कूली बच्चे शामिल रहे। इनमें से अधिकांश लोगों ने तीसरी और चौथी बार रक्तदान किया।
ब्लड स्टोरेज शुरू न किया जाना विधायक की नाकामी
चंपावत। भाजपा ने रक्तदान दिवस पर ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू न किए जाने को स्थानीय विधायक की नाकामी करार दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हेमेश कलखुड़िया का कहना है कि ब्लड बैंक की मांग कर रही जनता के आंदोलन को तोड़ने के लिए विधायक ने ब्लड स्टोरेज सेंटर खोलने की झूठी बात प्रचारित की। जब स्टोरेज का लाइसेंस ही नहीं मिला तो सेंटर कैसे संचालित हो सकता है। मंगलवार को एकत्र किया गया रक्त काशीपुर भेज दिया गया है।
शोपीस बने डीप फ्रिजर और केबिनेट
चंपावत। जिला अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर खोलने के लिए लाए गए डीप फ्रिजर और 300 यूनिट के दो केबिनेट शोपीस बने रहे। सीएमओ डा.विनोद टोलिया ने बताया कि जल्द ही स्टेट के नोडल अधिकारी की ओर से स्टोरेज सेंटर के लिए लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।