{"_id":"696bc23e40b0c064e403ca78","slug":"blood-separation-unit-may-start-functioning-in-champawat-from-next-month-champawat-news-c-229-1-cpt1009-134365-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में अगले माह से शुरू हो सकता है ब्लड सेपरेशन यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में अगले माह से शुरू हो सकता है ब्लड सेपरेशन यूनिट
Sat, 17 Jan 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला अस्पताल में स्थापित ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन अगले माह से शुरू हो सकता है। यूनिट का कार्य अंतिम चरण में है। यूनिट संचालन के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन पूर्व में किया जा चुका है।
जिला अस्पताल के रक्त केंद्र कक्ष के ऊपर ब्लड कंपोनेंट यूनिट तैयार की गई है। करीब 17 लाख की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। ब्लड कंपोनेंट यूनिट शुरू होने के बाद मरीजों को पूरा खून नहीं चढ़ाना पड़ेगा। झुलसे मरीज को सिर्फ प्लाज्मा तो डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स दिया जाएगा। ब्लड के कंपोनेंट इलाज में काफी मददगार होते हैं। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और रक्त की भी बचत होगी।
ब्लड सेपरेशन यूनिट में एक बार में छह से आठ यूनिट प्लेटलेट तैयार करने की क्षमता है जबकि कुल क्षमता 180 यूनिट तक है। वर्तमान में हर माह औसतन 25 से 30 बार रक्त संग्रह किया जाता है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि डीएम की पहल के बाद जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट स्थापित की गई है। उपकरण लगाने का कार्य किया जा रहा है। लाइसेंस के लिए पूर्व में आवेदन किया गया था। लाइसेंस मिलते ही यूनिट का संचालन शुरू किया जाएगा।