फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Blood Collection Center Connection Cut Off, Ten Units Suck Out

रक्त संग्रहण केंद्र का कनेक्शन कटा, बेकार हुआ दस यूनिट खून

Sat, 24 Mar 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sat, 24 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
 वक्त-बेवक्त खून की जरूरत के लिए जिला अस्पताल आने वालों को अब तगड़ा झटका लगेगा। शनिवार को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने जिला अस्पताल के रक्त संग्रहण केंद्र (ब्लड स्टोरेज) का कनेक्शन काट दिया है। इससे संग्रहण केंद्र में रखा दस यूनिट रक्त बेकार हो गया है।
विज्ञापन


 यूपीसीएल के कनिष्ठ अभियंता आरसी पंत ने बताया कि रक्त संग्रहण केंद्र पर बिजली का 1.29 लाख रुपये बकाया था। इस राशि को अदा नहीं करने के चलते कनेक्शन काट दिया गया है। वहीं पांच लाख रुपये के बिल में से 1.30 लाख रुपये जमा करने से जिला अस्पताल की बिजली कटने से बच गई।
विज्ञापन


रक्त संग्रहण केंद्र में बिजली कटने से यहां रखी दस यूनिट रक्त बेकार हो गया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि निर्धारित तापमान नहीं मिलने से यहां रखा रक्त उपयोग लायक नहीं रह गया है। कहा कि अब संग्रहण केंद्र में बिजली कनेक्शन जुड़ने के बाद ही लोगों को रक्त नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ और विभागों के कनेक्शन कटे
चंपावत रक्त संग्रहण केंद्र के अलावा आठ और विभागों के नौ कनेक्शन शनिवार को काटे गए हैं। इनमें तहसील कार्यालय के तीन कनेक्शनों के अलावा पशु चिकित्साधिकारी गोरलचौड़, राजकीय पॉलीटेक्निक , उद्यान विभाग सेलाखोला, कृषि विभाग, युवा कल्याण विभाग और पटवारी चौकी के बिजली संयोजन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed