{"_id":"5f2061808ebc3e9fde706186","slug":"block-chief-gave-support-to-the-students-movement-champawat-news-hld391411472","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा आंदोलन को ब्लाक प्रमुख का समर्थन, आज से आमरण अनशन करेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा आंदोलन को ब्लाक प्रमुख का समर्थन, आज से आमरण अनशन करेंगे छात्र
विज्ञापन
देवीधुरा में क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के राजकीय डिग्री कॉलेज में नए संकाय सहित सुविधाओं के विस्तार को लेकर 23 जुलाई से धरना दे रहे छात्र प्रतिनिधियों को ब्लाक प्रमुख सुमनलता का समर्थन मिला। क्रमिक अनशन में छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल, अध्यक्ष प्रकाश महरा, उपाध्यक्ष कमल किशोर, कोषाध्यक्ष नीरज जोशी, पूर्व कोषाध्यक्ष पंकज कुमार आदि शामिल थे। महासंघ के सचिव ने बताया कि तीन दिन के क्रमिक अनशन के बाद अब बुधवार से आमरण अनशन शुरू होगा।
कई बार आवाज उठाने के बाद भी कार्रवाई न होने से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पुनेठा, हिंदू महासंघ संगठन जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, बीडीसी सदस्य बिशन चम्याल, हयात बिष्ट आदि ने समर्थन दिया।
देवीधुरा के छात्रों के समर्थन में आगे आई कांग्रेस
चंपावत। देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्रों की मांगों के समर्थन में कांग्रेस आगे आई है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में जिला महासचिव चिराग फर्त्याल, युकां विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अध्यक्ष प्रकाश माहरा ने डीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कॉलेज के आधारभूत ढांचे मेें सुधार करने की मांग की।