फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Blew the power department effigy of five villages

पांच गांवों में फूंका बिजली विभाग का पुतला

Sun, 05 Jul 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 05 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

तल्लापाल क्षेत्र में बिजली अव्यवस्था से नाराज लोगों का सब्र रविवार को टूट गया। इस इलाके के नाराज लोगों ने अमोड़ी सहित पांच गांवों में अलग-अलग बिजली विभाग का पुतला दहन किया। कहा कि यहां बीते 13 दिन से बिजली की जबर्दस्त आंख-मिचौली सहित कई तरह की दिक्कतें हैं, लेकिन विभाग सूचना देने के बाद भी बेखबर बना हुआ है।

विज्ञापन


तल्लापाल क्षेत्र के पांच स्थानों पर बिजली विभाग का पुतला फूंक आक्रोश जताया गया। तल्लापाल के केंद्र अमोड़ी में पुतला फूंकने वालों में दीपक बोहरा, नवीन भट्ट, रमेश भट्ट, तारादत्त, रबीश भट्ट, दुर्गा दत्त, बलदेव भट्ट, मोहन राम, नारायण दत्त, स्वरूप सिंह, नारायण जुकरिया, सतीश शर्मा आदि शामिल थे। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में एक बार बत्ती गुल होने पर दोबारा उजाला होने में कई-कई दिन लग जाते हैं। स्वांला, बेलखेत, खटोली और पचनई गांवों में भी विभाग को निशाने पर लिया गया। इन सभी जगहों पर पुतला भी फूंका गया। जगदीश सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने कहा कि बिजली की आपूर्ति तो अक्सर सुचारु नहीं रहती, लेकिन बिल लगातार आ रहे हैं। नागरिकों ने ट्रांसफार्मर बदलने से लेकर क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने में हीलाहवाली का आरोप लगाया। साथ ही बिजली होने पर दिनभर में आठ घंटे से भी कम समय तक आपूर्ति  होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed