फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Blaze catches fire, one dies

अंधड़ ने मचाई तबाही, एक की मौत

Sun, 03 Jun 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 03 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Blaze catches fire, one dies
नकपुर में मकान के ऊपर गिरी पेड़ की भारी-भरकम टहनी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अंधड़ से जगह-जगह पेड़ गिरे और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान दूरस्थ डांडा-कठौल के जंगल में अंधड़ से शक्तिमान ट्रक पर पेड़ की टहनी गिरने से ट्रक में बैठे एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं रोडवेज वर्कशॉप के पास वार्ड संख्या पांच में भी एक मकान पर पीपल की टहनी गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। अलबत्ता मकान में रह रहे लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

शुक्रवार देर शाम मौसम ने अचानक मिजाज बदला और अंधड़ के साथ बारिश हुई। इस बीच दोगाड़ी रेंज के कलौनियां में निर्माण सामग्री उतारकर लौट रहे शक्तिमान ट्रक (यूटीएफ/6643) पर पेड़ की टहनी आ गिरी। इसकी चपेट में आने से ट्रक में पीछे बैठा श्रमिक शहर के वार्ड संख्या तीन वर्मा लाइन निवासी मो. वसीम (34) पुत्र नवाब अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे संयुक्त चिकित्सालय लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ट्रक में वह अपने भाई नसीम अंसार एवं अन्य श्रमिकों के साथ बैठा था। अन्य श्रमिक पेड़ की टहनी की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन


इधर, अंधड़ से वार्ड संख्या पांच रोडवेज वर्कशॉप के पास रहने वाली तुलसी जोशी के मकान पर रात करीब दो बजे पीपल के पेड़ की टहनी गिरी। घटना के वक्त मकान में किराएदार कमला बिष्ट, उसकी तीन पुत्रियां एवं सास मौजूद थीं, जो बाल-बाल बच गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में भी अंधड़ से कई अन्य जगहों पर पेड़ एवं पेड़ों की टहनियां गिरी हैं, लेकिन जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed