{"_id":"5b1184884f1c1b936e8b5ee0","slug":"black-office-will-accelerate-development-work-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक कार्यालय से विकास कार्यों में आएगी तेजी:टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक कार्यालय से विकास कार्यों में आएगी तेजी:टम्टा
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में ब्लाक भवन के लोकापर्ण अवसर पर मौजूद केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को जिला योजना के तहत 148.90 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित ब्लाक कार्यालय का फीता काटकर पूजा अर्चना के साथ विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस नवनिर्मित ब्लाक कार्यालय से विभिन्न विकास कार्यों को तेजी सेे संचालित करने में आसानी रहेगी। कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ग्रामीणोत्थान सहित अनेक प्रकार की विकासपरक योजनाओं को क्रियान्वित करने में ब्लाक कार्यालय की अहम भूमिका है।
इस दौरान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी और पूरन सिंह फत्र्याल ने केंद्रीय राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंपावत विकासखंड के नव निर्मित भवन का उद्घाटन हो जाने से सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को तेजी से लागू किया जा सकेगा। कार्यक्रम में डीएम डा. अहमद इकबाल, सीडीओ एसएस बिष्ट, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, डीडीओ आरसी तिवारी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग युवराज सिंह, बीडीओ बीएस खाती समेत पूर्व विधायक किशन चंद्र पुनेठा, ब्लाक प्रमुख पुष्पा सकारी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, बाराकोट प्रमुख निर्मल मेहरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी आदि मौजूद रहे।