फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP's situation is like Congress: Bhagirath Bhatt

भाजपा की भी कांग्रेस जैसी स्थिति : भगीरथ भट्ट

Sun, 20 Jul 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 20 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
BJP's situation is like Congress: Bhagirath Bhatt
चंपावत में प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद कांग्रेस जिला प्रभारी और अन्य। संवाद
चंपावत। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के चंपावत जिला प्रभारी भगीरथ भट्ट ने कहा कि भाजपा की कांग्रेस जैसी स्थिति है। चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का भाजपा के लोग विरोध कर रहे हैं। जिला पंचायत सीटों पर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा के कई लोग चुनावी मैदान में डटे हैं। यह कांग्रेस की बीमारी अब भाजपा को लग गई है। उन्होंने कहा कि जिलों में जो अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं, उनकी रिकार्डिंग की जा रही है। अगर कहीं कुछ ऐसा मामला मिला तो कांग्रेस कोर्ट में जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को सरकार के दबाव में नहीं आने की अपील की। कहा कि अब भी आशंका है कि भाजपा परिणामों में धांधली करेगी। उन्होंने चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों के लिए एकजुट होकर प्रचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी नहीं है, वहां कार्यकर्ता उनको समर्थन दें जो भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हरा रहा हो। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार संविधान विरोधी
चंपावत। जिला प्रभारी भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। निकाय चुनाव से लेकर पंचायत गतिविधियां कानून, संविधान, अधिनियम विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का चुनाव आयोग सरकार के हाथों की कठपुतली बना है। सरकार ने चुनाव के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। आपदा काल में चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव में भी आरक्षण के नाम पर मनमानी की। नियमों का ताक पर रखकर आरक्षण तय कर दिया। उन्होंने कहा कि एक मतदाता के दो जगह नाम होने के बाद भी प्रत्याशियों के नामांकन रद्द नहीं किए गए। सरकार के सचिव और आयोग के कमिश्नर ने आरओ को कहा कि दो जगह नाम वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed