{"_id":"57b870f44f1c1b18206eb4a7","slug":"bjp-rally-arrived-at-harak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 20 Aug 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की रैली में पहुंचे हरक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/टनकपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष दलगत सियासत से ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं। वे कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह काम कर पद की गरिमा कम कर रहे हैं। शनिवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि रावत सरकार ने तीन साल में ज्यादातर कोरी घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन
बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विकास के झूठ को सामने लाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा की पर्दाफाश रैली इस दिशा में एक अहम कदम है। जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता और जिला महामंत्री रामदत्त जोशी के संचालन में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, चेयरमैन प्रकाश तिवारी, मुकेश महराना, पूर्व राज्य मंत्री बीना महराना, पूर्व एमएलए केसी पुनेठा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, पिथौरागढ़ जाते समय टनकपुर पहुंचे भाजपा नेता रावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे कुछ देर यहां लोनिवि गेस्ट हाउस में विश्राम के लिए रुके और पत्रकार वार्ता भी की। इस दौरान पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, मदन सिंह महर, सुभाष बगौली आदि थे।
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस सरकार के खिलाफ रविवार 21 अगस्त को भाजपा की पर्दाफाश रैली आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि प्रात: दस बजे शहर में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, विधायक रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में पर्दाफाश रैली निकालेगी और तुलसीराम चौराहे पर जनसभा होगी।