{"_id":"6092e74c8ebc3edca622ed03","slug":"bjp-leaders-raised-demand-for-president-s-rule-in-west-bengal-tanakpur-news-hld4235112144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने उठाई पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने उठाई पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित दूरी के साथ प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा है।
बुधवार को पार्टी जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
तहसील के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में भाजपा ने कहा है कि चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ता हिंसा पर उतारू हैं। अब तक न सिर्फ नौ भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है, बल्कि कई कार्यकर्ताओं की दुकानों और भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ व आगजनी की जा रही है। उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने का आग्रह किया है। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह महरा, महामंत्री मोहन सिंह, मुकेश जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसा जोशी, मन्नू गहतोड़ी, मनोज तिवारी आदि शामिल थे।