फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bike Taxi Union raised the demand for operation through the barrage.

Champawat News: बाइक टैक्सी यूनियन ने बैराज से होकर संचालन की मांग उठाई

Fri, 16 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 16 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bike Taxi Union raised the demand for operation through the barrage.
टनकपुर मेंं एसडीएम आकाश जोशी के समक्ष अपना पक्ष रखते टैक्सी बाइक यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी मार्ग पर बैराज होकर बाइक टैक्सी संचालन का मामला एक बार फिर प्रशासन के समक्ष यूनियन ने प्रमुखता से उठाया। प्रशासन ने एनएचपीसी के अधिकारियों से वार्ता के बाद बाइक टैक्सी यूनियन को स्पष्ट किया कि पुल एनएचपीसी की संपत्ति है। आंतरिक सुरक्षा और पुल की सुरक्षा के चलते संचालन नहीं किया जा सकता है। सुबह बैराज पार जाने के बाद शाम को वह आ सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में बैराज होकर टैक्सी बाइक का ब्रह्मदेव मंडी मार्ग पर संचालन हो रहा था। बीते दिनों एनएचपीसी की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से रोक का मामला प्रशासन के समक्ष मामला उठाया था। इसमें ई-रिक्शा यूनियन ने भी उनको संचालन की अनुमति देने की मांग उठाई। दोनों यूनियन के मुखर होने पर प्रशासन ने बैठक बुलाकर एनएचपीसी के निर्णय का हवाला दिया था। इस बीच टैक्सी बाइकों का पुल के पार जाने के बाद दूसरी ओर के हिस्से में संचालन जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम आकाश जोशी ने बाइक टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया। एसडीएम ने बताया कि एनएचपीसी के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य के साथ हुई वार्ता हुई। उन्होंने पुल की सुरक्षा का हवाला दिया है। बाइक टैक्सी चालक सुबह पुल पार कर दिन भर संचालन करने के बाद शाम को वापस लौट सकते हैं। टैक्सी बाइक यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष मनोज कुमार, भूरा अंसारी, सोनू, हरिओम ने बैराज से बाइक संचालन के लिए अपना पक्ष रखा। इस दौरान एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार जगदीश नेगी, कोतवाल चेतन रावत आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा यूनियन ने बैराज पुल गेट बंद करने की यथास्थिति रखने की मांग उठाई
ई-रिक्शा यूनियन अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि टैक्सी बाइक सिद्धबाबा से सीधे टनकपुर तक यात्री लाने से टुक-टुक वालों को सवारियां नहीं मिलती हैं। उन्होंने वर्तमान स्थिति बनाए रखने की मांग की है। कहा कि बैराज पुल गेट खोले जाने की स्थिति में धरना देने के लिए बाध्य होंगे। मामले में यूनियन के बहादुर टम्टा, मूलचंद, राजेंद्र कुमार, पप्पू, दीप चंद्र आदि ने एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed