{"_id":"652d803e171326c8ac004778","slug":"bike-driver-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1315-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अज्ञात वाहन टक्कर में बाइक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अज्ञात वाहन टक्कर में बाइक चालक घायल
Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार टनकपुर बसानीगोठ निवासी कुंवर सिंह ठकुराठी (62) पुत्र स्व. डिगर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डाॅ. कार्तिक ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर किया गया है। थ्वालखोड़ा के ग्रामीणों ने बूम चौकी पुलिस से बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन को जल्द पकड़ने की मांग की है। संवाद
....................
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र से 10 दिन पूर्व चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बनबसा के चूनाभट्टा निवासी मोहन चंद पुत्र बहादुर चंद ने छह अक्तूबर को पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि मिनी स्टेडियम के निकट टेंट हाउस से उनकी बाइक चोरी हो गई है। सीओ अविनाश वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने जांच करते हुए रविवार को बनबसा वार्ड संख्या पांच झोपड़पट्टी निवासी अमित श्रीवास्तव (32) को मलेरिया नाला गढ़ीगोठ मार्ग से मय बाइक गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद