{"_id":"69307152bacbce36460d34a2","slug":"bike-collides-with-pickup-vehicle-two-seriously-injured-champawat-news-c-229-1-shld1019-132577-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाइक पिकअप वाहन से टकराई, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाइक पिकअप वाहन से टकराई, दो गंभीर घायल
विज्ञापन
लोहाघाट मायावती मार्ग में सड़क दुर्घटना में घायल युवा। स्रोत: राहगीर
लोहाघाट (चंपावत)। मायावती मार्ग पर बनीगांव के पास बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बुधवार को दोपहर करीब एक बजे बाराकोट ब्लाॅक के अतखंडी निवासी प्रकाश चंद्र जोशी (19) पुत्र जगदीश चंद्र जोशी और तड़ीगांव निवासी कमल किशोर (18) पुत्र रमेश राम बाइक यूके 03 ए 2709 से अद्धैत आश्रम मायावती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बनीगांव के पास उनकी बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आपातकालीन सेवा ने लोगों की मदद से घायलों को उपजिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया। डॉ. बीना ने बताया कि घायल प्रकाश के पैर में गंभीर चोट है जबकि दूसरे घायल कमल के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के वक्त पिकअप वाहन पार्क होना बताया जा रहा है।