फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Big problems for passengers due to two roadways buses breaking down simultaneously

Champawat News: रोडवेज की दो बसें एक साथ खराब होने से यात्रियों की बड़ी मुसीबतें

Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Big problems for passengers due to two roadways buses breaking down simultaneously
चंपावत। लोहाघाट डिपो की दो बस एक साथ खराब होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोहाघाट से बरेली जा रही तो दूसरी दिल्ली से यात्रियों को लेकर लोहाघाट आ रही बस रास्ते में खराब हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को लोहाघाट डिपो कि दो बसे रोडवेज स्टेशन उसमें खराब हो गई। लोहाघाट से बरेली जा रही बस यूके 07 पीए 2991 रोडवेज स्टेशन में खराब हो गई। बस 22 किमी का सफर कर बनलेख के पास खराब हो गई। बस में सवार 17 यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन चालक नवीन जोशी ने बताया कि बस के डीजल टैंक से डीजल टपकने से बस खराब हो गई थी। वहीं लोहाघाट डिपो की दूसरी बस यूके 07 पीए 4219 दिल्ली से यात्रियों को लेकर लोहाघाट आ रही बस भी चंपावत बस स्टेशन में खराब हो गई। बस में सवार 25 यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। 15 यात्री बस स्टेशन में ही रुक गए थे। जबकि 10 यात्रियों को अन्य वाहनों से भेजा गया। रोडवेज के एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि बसें पुरानी होने से इस तरह की तकनीकी समस्या आ रही हैं।
विज्ञापन

................
पिथौरागढ़ डिपो की 11 बसें हुईं ऑफ रोड

टायर, इंजन, अन्य उपकरणों की कमी बनी है वजह
त्योहारी सीजन में रोडवेज बसें कम होने से यात्रियों को हो रही है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़/चंपावत। प्रदेश में परिवहन निगम की व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। राज्य गठन के 24 साल बाद भी परिवहन व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीण इलाकोंं में रोडवेज बसों का संचालन ठप है जबकि प्रमुख मार्गों पर चल रही बसों की खराब हालत की वजह से अक्सर बसें आधे रास्ते में धोखा दे रही हैं। इन बसों में यात्रा करने वाले बुजुर्गो, महिलाओ, बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार परिवहन व्यवस्था में सुधार के कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। अब त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में परिहवन व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से यात्रियों को बेहतर व्यवस्था मिलने की उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 10 औप लोहाघाट डिपो में 22 बस हो चुकीं हैं ऑफ रोड
पिथौरागढ़/चंपावत। डिपो के पास वर्तमान में 58 बसें हैं। इनमें से 10 बसें इंजन, टायर, ब्रेक शू, एफआई पंप, टरबो के कारण ऑफ रोड हो गई हैं। लोहाघाट डिपो के पास 32 बसें हैं। इनमें से 22 बसें पहाड़ में चलने के सात लाख किमी के मानक पूरे कर चुकी हैं। नई बसें शासन से नहीं मिलने के कारण इन बसों को ही लंबी दूरी पर दौड़ाया जा रहा है।
टैक्सियों पर करना पड़ रहा महंगा सफर
भिटौली और होली त्योहार के सीजन में अचानक बसों के ऑफ रोड होने से सड़कों पर बसों की संख्या कम हो गई है। यात्रियों को टैक्सियों में महंगे किराये पर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
चुनाव में लगेंगी गाड़ियां, मुश्किल होगा सफर
रोडवेज की शेष बची बसें भी अब लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगा दी जाएंगी। ऐसे में लोगों का सफर करना और मुश्किल हो जाएगा। निगम प्रबंधन और सरकार की ओर से नई बसों की व्यवस्था नहीं किए जाने से हालात और खराब हो रहे हैं।
एक ओर हवाई सेवा दूसरी ओर जमीन में गाड़ियां नहीं
पिथौरागढ़। लोगों का कहना है कि सरकार ने सीमांत के लोगों के हवाई सेवा शुरू की है। जो अच्छी बात हैं, लेकिन सरकार को परिवहन सेवा में भी सुधार करने की आवश्यकता है। बसों की खराबी से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी सरकार परिवहन निगम को नई बसें उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। संवाद
29 बसों की डिमांड गई है शासन को
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो ने 29 नई बसों की डिमांड शासन को भेजी है। इसके बाद भी सरकार की ओर से नई बसें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। परिवहन निगम मजबूरी में पुरानी बसों का संचालन कर रहा है। लोगों ने शीघ्र नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद

इनसेट कोट
नई बसों की डिमांड शासन को भेजी है। जैसे ही नई बसें मिलेंगी उनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में 47 बसों का संचालन किया जा रहा है।
रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।
--
वॉल्वो बस की ऑन लाइन बुकिंग शुरू कराने की मांग उठाई

बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के अनेक लोगों ने टनकपुर से देहरादून के लिए संचालित वोल्वो बस की ऑन लाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

करीब तीन माह पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की सुविधा को लेकर देहरादून के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू कराई थी। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी समेत अनेक लोगों ने बताया कि बस की ऑन लाइन बुकिंग सुविधा शुरू नहीं हुई है। मांग करने वालों में प्रधान दीपक प्रकाश चंद, महेश मुरारी, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत बसेड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed