{"_id":"686ff23f9b22c9a48f0ba735","slug":"bhavna-became-self-reliant-by-starting-beauty-parlor-venture-champawat-news-c-229-1-shld1026-126351-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भावना ने दूसरों की साज से संवारा अपना भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भावना ने दूसरों की साज से संवारा अपना भविष्य
Thu, 10 Jul 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
भावना पाटनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। विकासखंड लोहाघाट की भावना पाटनी ने ब्यूटी पार्लर उद्यम शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।
जय हनुमान स्वयं सहायता समूह की भावना ने ग्रामोत्थान योजना से जुड़कर अपने उद्यम को मजबूत किया है। परियोजना के तहत एक लाख रुपये की धनराशि उन्हें उद्यम स्थापित करने के लिए दी गई। इसमें से 30 हजार अनुदान और 50 हजार रुपये बैंक दिया गया। 20 हजार रुपये उन्होंने स्वयं लगाए।
ऋण मिलने के बाद उन्होंने कॉस्मेटिक उत्पादों को भी अपनी दुकान में रखना शुरू किया। दुकान में आने वाले ग्राहकों को कॉस्मेटिक उत्पादों की जानकारी देने का काम भी शुरू कर दिया। लोग उनसे सीधे उत्पाद खरीदने आने लगे।
प्रतिमाह वह आठ से 10 हजार रुपये की कमाई कर लेती हैं। उनका कहना है कि योजना से जुड़कर वह अधिक मजबूत बनी हैं। भविष्य में उद्यम को बढ़ाते हुए अन्य लोगों को भी रोजगार देने का प्रयास करेंगी। उन्हें उद्यम स्थापित किए दो साल हुए हैं।