{"_id":"6106f7088ebc3e845462eb9b","slug":"bhartoli-s-obstacle-removed-the-journey-of-tanakpur-pithoragarh-national-highway-started-champawat-news-hld433149461","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतोली की बाधा दूर, शुरू हुआ टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतोली की बाधा दूर, शुरू हुआ टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का सफर
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा हटाए जाने के बाद भारतोली के जोखिमभरे रास्ते से गुजर
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इस राजमार्ग पर सबसे बड़ी चुनौती बना भारतोली में आए मलबे को हटाने के साथ आवाजाही संचालित हुई। इससे लोगों को आठ दिन बाद राहत मिली है। लेकिन सड़क खुलने के बावजूद भारतोली और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बेहद जोखिमभरी बनी हुई है। वहीं चंपावत जिले के पांच ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं।
एनएच पर भारतोली और स्वांला के पास लगातार मलबा आने की वजह से आवागमन बाधित हो रहा है। स्वांला पर बृहस्पतिवार को आवाजाही सुचारु हो गई थी। लेकिन लगातार मलबा आने से भारतोली की बाधा को दूर करने में एनएच खंड के पसीने निकल गए। इस मार्ग पर भारतोली में लगातार मलबा आने से 24 जुलाई से आवाजाही बंद थी। शनिवार शाम को मार्ग खुला लेकिन फिर मलबा आने से एक घंटे बाद ही सड़क बंद हो गई। रविवार सुबह दस बजे से वाहनों का संचालन शुरू हुआ। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि पहले छोटे वाहनों को अनुमति दी गई। फिर बाद में बड़े वाहनों का संचालन भी होने लगा।
वहीं चंपावत जिले में रविवार को भी पंाच ग्रामीण सड़कें बंद रही। अमोड़ी-छतकोट, स्यांला-पोथ, खटोली मल्ला-वैला, बाराकोट-कोठेरा और मूलाकोट-कांडे-भुइयां सड़क कई दिनों से बंद है। एडीएम टीएस मर्तोलिया का कहना है कि इन सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
12 घंटे बंद रही नाचनी-मुनस्यारी सड़क
नाचनी/पिथौरागढ़। शनिवार रात भर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से नाचनी-मुनस्यारी सड़क 12 घंटे तक बंद रही। रविवार को सड़क मार्ग से मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। शनिवार रात नौ बजे भारी बारिश के बाद नया बस्ती के बाद भारी मलबा आ गया। जिससे यातायात प्रभावित रहा।
12 घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। जबकि कई वाहन फंस गए। लोनिवि डीडीहाट के अवर अभियंता कृष्णा पिपलिया ने बताया तेज बारिश से शनिवार रात्रि नौ बजे मलबा आने से नया बस्ती के पास सड़क बंद हो गई। रविवार सुबह नौ बजे जेसीबी लगाकार मलबा हटाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। वहीं बारिश से बंद नाचनी-भैंसकोट सड़क भी रविवार 12 बजे खुली। भैंसकोट से हल्द्वानी जा रही यात्रियों को सड़क बंद होने से नाचनी में ही रुकना पड़ा। रविवार को सड़क खुलने के बाद उन्होंने हल्द्वानी का सफर किया। इधर बारिश से गोलगांव में निर्माणाधीन सड़क का मलबा आने से कई परिवारों को खतरा हो गया है। राया बजेता सड़क निर्माण का मलबा घरों की तरफ आने से लगातार खतरा बढ़ रहा है। (संवाद)