{"_id":"64d52291b2cd5c40fc094ca6","slug":"bhagwat-katha-concluded-in-golju-temple-bhandara-today-champawat-news-c-229-1-shld1009-1176-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गोल्ज्यू मंदिर में भागवत कथा संपन्न, भंडारा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गोल्ज्यू मंदिर में भागवत कथा संपन्न, भंडारा आज
Thu, 10 Aug 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के गोल्ज्यू मंदिर में भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। न्याय के दरबार गोल्ज्यू मंदिर में सात दिनी भागवत कथा का बृहस्पतिवार का समापन हो गया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सुबह गोल्ज्यू मंदिर में पंडित नवीन जोशी और यजमान गजेंद्र नाथ, गोपाल नाथ और ललित नाथ ने पूजा-अर्चना कराई। कथावाचक बाल व्यास कपिल देव महाराज ने भागवत कथा की महिमा को अमृततुल्य बताया। गोल्ज्यू ग्राम समिति के अध्यक्ष जगेंद्र नाथ ने बताया कि कथा का समापन शुक्रवार को भंडारे के साथ होगा। संवाद
..........................
बनबसा में शिव महापुरण कथा संपन्न
बनबसा (चंपावत)। महाराण प्रताप गेट फागपुर चंदनी स्थित शिवमंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का हवन और भंडारे के साथ परायण हो गया। भक्तों ने राष्ट्र की उन्नति और लोगों के स्वस्थ रहने की कामना की। कथा वाचक वृंदावन से आए प्रेम नारायण महाराज ने कहा कि महादेव विश्व का कल्याण करेंगे।
फागपुर चंदनी के ग्रामवासियों के सहयोग और सेवानिवृत्त कैप्टन रामचंद्र भट्ट और परिजनों की ओर से नौ दिन तक चली शिव महापुराण कथा में क्षेत्र और दूर दराज से आए भक्तों ने अपना परलोक सुधारा। हवन में कैप्टन रामचंद्र भट्ट, पद्मराज भट्ट, कैप्टन नंदन सिंह, नारा दत्त भट्ट, हरि सिंह ठकुराठी, आनंद सिंह बोरा, ललित प्रसाद जोशी मुख्य यजमान रहे। कैप्टन परमानंद कापड़ी, कैप्टन मोहन चंद, पंकज जोशी, भाष्कर दत्त जोशी, नरेंद्र सिंह गोवाड़ी, शंकर चंद, दिवान सिंह बिष्ट ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
.........................
श्रीकृष्ण लीला मंचन का अभ्यास शुरू
बनबसा (चंपावत)। गुदमी गढ़ीगोठ नया बस्ती स्थित जन्माष्टमी मंच में कमेटी अध्यक्ष भरत प्रसाद और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में आरती के साथ ही श्रीकृष्ण लीला का मंचन की तालीम शुरू हो गई है। डायरेक्टर चंचल राम ने मंचन अभ्यास कराया। हारमोनियम वादक गोविंद राम, तबला वादक भानु प्रताप और रमेश राम ने संगत दी। उपाध्यक्ष निर्मल कुमार, सचिव अशोक कुमार, लक्ष्मण राम, हयात राम, खीम राम, लच्छी राम अदि ने सहयोग दिया। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छह और सात सितंबर को श्रीकृष्ण लीला मंचन होगा। संवाद