फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bhagirathi murder case will be revealed soon: SP

भागीरथी हत्याकांड का जल्द होगा खुलासा: एसपी

Sat, 08 Apr 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 08 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bhagirathi murder case will be revealed soon: SP
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस के लिए चुनौती बने विचई के चर्चित वीरांगना भागीरथी देवी हत्याकांड के वक्त जिला मुख्यालय से बाहर रहे एसपी देवेंद्र पींचा ने लौटने के बाद शनिवार को घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले में अब तक हुई जांच की प्रगति की जानकारी ली। एसपी ने जांच तेज कर वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

घर में अकेली रह रही विचई निवासी 83 वर्षीय वीरांगना भागीरथी देवी की लूट के इरादे से हत्या कर दी गई थी। गत माह 14 मार्च की सुबह उनका शव घर से दूर हाईवे किनारे पड़ा मिला था। हत्यारा न सिर्फ उनके नाक, कान और गले में पहने करीब चार तोला सोने के आभूषण भी लूट ले गया, बल्कि हाथ में पहनी बनावटी सोने की चूड़ियां भी लूट ले गया। वारदात के बाद से पुलिस सरगर्मी से हत्यारे का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

एसओजी समेत पुलिस की दस टीमें जांच में लगाई गई, लेकिन पुलिस को हत्या से जुड़ा ऐसा कोई सुराग नहीं मिल पाया है जिससे हत्यारे का पता चल सके। वारदात के वक्त जिला मुख्यालय से बाहर प्रशिक्षण में रहे एसपी देवेंद्र पींचा ने लौटने के बाद शनिवार को मृतका का घर और वह स्थान देखा जहां वृद्धा का शव मिला था। इस दौरान एसपी ने वृद्धा के पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की। एसपी ने कहा कि मामले की जांच तेज कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा। इसके लिए जांच में लगी पुलिस टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed