फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bgwal Fair will start from August 26

26 अगस्त से शुरू होगा बग्वाल मेला

Fri, 03 Jul 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 03 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन

पाषाण युद्ध के लिए प्रसिद्ध देवीधुरा का बग्वाल मेला इस वर्ष 26 अगस्त से पांच सितंबर तक होगा। यह निर्णय मेला कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया की अध्यक्षता तथा पीठाचार्य कीर्तिशास्त्री के संचालन में हुई चार खाम सात थोकों के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। बैठक में अल्मोड़ा, चंपावत तथा नैनीताल जिलों के खामों से जुड़े सभी प्रतिनिधि मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि मेले को भव्य और आकर्षक रूप दिए जाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मेले में दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए आवासीय व्यवस्था करने के साथ मंदिर में टाइल लगाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले मे आने वाले व्यापारियों से जिला पंचायत कोई टैक्स नहीं लेगी।

विज्ञापन


एसडीम जेएस राठौर ने कहा कि इस वर्ष मेले की व्यवस्था के लिए सीओ स्तर के अधिकारी को पुलिस मेलाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। बाहरी लोगों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। केदारधान से शिवमंदिर तथा डुंडी विनायक तक साढे़ पांच किमी का क्षेत्र मेला क्षेत्र घोषित किया जाएगा। बैठक में एएसडीएम निर्मला बिष्ट, एएमए शेर सिंह परगांई, हयात सिंह बिष्ट, आन सिंह लमगड़िया, राजू बिष्ट, हयात सिंह, डा. एमएम जोशी, त्रिभुवन चम्याल, गिरीश सिंग्वाल, चम्याल खाम के प्रमुख गंगा सिंह चम्याल, लाल सिंह चम्याल, दान सिंह राणा, नरेंद्र राणा, बीसी जोशी, रामू लमगड़िया, बिशन सिंह चम्याल, बिशन जोशी, उत्तम देव, दिनेश चम्याल, गोपाल बिष्ट, उमेद सिंह बिष्ट आदि ने सुझाव दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed