फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Beti student murder case became a problem for Nepal government

नेपाल सरकार के लिए मुसीबत बना बैतड़ी का छात्रा हत्याकांड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Beti student murder case became a problem for Nepal government
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश सात के बैतड़ी जिले में 13 दिन पूर्व हुए छात्रा हत्याकांड नेपाल सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। नेपाली कांग्रेस ने इस हत्याकांड को मुद्दा बनाकर नेपाल सरकार की घेरना शुरू कर दिया है। पार्टी ने अपने पूर्व सांसद रमेश लेखक को घटना के अध्ययन के लिए केंद्रीय समिति प्रतिनिधि के रूप में बैतड़ी भेजा है।
विज्ञापन

नेपाल में बैतड़ी जिले में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी। वहीं से लौटते वक्त दरिंदों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। दरिंदगी की इस घटना से नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के साथ ही पूरे देश में आंदोलन भड़का है। दरिंदगी की शिकार छात्रा का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है और शव 13 दिन से अस्पताल में पड़ा है। नेपाल पुलिस और अन्य एजेंसियां घटना की जांच में जुटी है। इधर जांच के तेजी लाने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए विभिन्न संस्थाएं और संगठनों के लोग सड़क पर उतरे हैं।
विज्ञापन

नेपाल कांग्रेस ने भी इस घटना को मुद्दा बनाकर सरकार को घेर दिया है। नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को बयान जारी कर प्रधानमंत्री केपी ओली से जांच में तेजी लाने और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। बयान में कहा गया है कि नेपाली कांग्रेस ने दुख और गंभीरता से घटना को लिया है। हत्याकांड के अपराधी दूसरे सप्ताह भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उसके परिजन डरे, सहमे हैं। नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से बैतड़ी की घटना के साथ ही देशभर में इस तरह की घटनाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा है कि संविधान के बाद देश में शांति कायम होगी और लोगों का जीवन सुरक्षित रहेगा। जनता का यह विश्वास दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के बढ़ते ग्राफ से टूटा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले महेंद्रनगर में हुआ था ऐसा हत्याकांड, नहीं खुला रहस्य
करीब दो साल पहले भी नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश सात के महेंद्रनगर में भी ऐसा ही हत्याकांड हुआ था, जिसका दो साल बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। तब भी नेपाल में करीब तीन माह तक आंदोलन चला था। कई एजेंसियों की जांच के बाद भी इस हत्याकांड के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed