{"_id":"5749bd954f1c1b2f2d693557","slug":"beti-bachao-beti-padhao","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के बिना संसार की कल्पना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के बिना संसार की कल्पना नहीं
ब्यूराे/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
Updated Sat, 28 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। जीआईसी पाटी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी ने कहा कि समाज में बेटियों का स्थान काफी ऊंचा है। उनके बिना संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए बेटियों का पढ़ना जरूरी है। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने को कहा।
विज्ञापन
संयोजक जीवन कलौनी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने घटते लिंगानुपात, सार्वभौमिक विकास हेतु महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया है। ब्लॉक स्तरीय भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता हुई। भाषण में बुंगाबीड़ की सुनीता बिष्ट, पाटी की प्रेमा पाटनी, ज्योति पचौली, चित्रकला में पाटी की रिया गहतोड़ी, ज्योति शर्मा, मूलाकोट की निर्मला जीती। सतीश जोशी, बीपी जोशी ने संचालन किया। इस दौरान आभाष सिंह, रवीश पचौली, पल्लव जोशी, पद्माकर मिश्र, हरीश गहतोड़ी, आरएस शर्मा, पीएस कुल्याल, सुरेंद्र प्रताप, रुचि अग्रवाल, संतोष आर्या आदि थे।
विज्ञापन