फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Beru older baramasa narani kaphala older ...

बेड़ू पाको बारमासा नाराणि काफल पाको...

Sat, 08 Jul 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 08 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Beru older baramasa narani kaphala older ...
लोहाघाट के देवीधार में आयोजित देवी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
 देवीधार में चल रहे पांच दिवसीय देवी महोत्सव में चौथे दिन हल्द्वानी के आंचल कला केंद्र, लोहाघाट के कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने बेड़ूू पाको बारमासा नारायण काफल पाको चैत मेरी छैला..., लाठी टेक दे बोजो बोकदे ...समेत कई गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय नन्हें- मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।  
विज्ञापन


 कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में कलाकारों ने ईश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। प्रियंका राजन, अंजलि, पूजा, सरिता, आशा, राखी, खुशाल, रवि, जय, विकास, कमल, सतीश, वीरू मेहता ने बेड़ूू पाको बार मासा नारायण काफल पाको चैत... लाठी टेक दे बोजो बोकदे लांऊ लाऊं समेत कई कुमाऊंनी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।  हल्द्वानी से मोहन पांडेय के नेतृत्व में आई आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने भी प्रस्तुतियों देकर दर्शकों का खूब मन मोहा।
विज्ञापन


गायक गिरीश जोशी, दीपा नगरकोटी पवन, अमित, जगदीश, योगेश, रेनू, नीलम, कल्पना, जया ने मोहना मोहना मोहना रटी गौ, छोरा मोहना त्वे पर मेरो दिल अटकी गौ, लाली हो लाली हौंसिया, पधानी लाली तीले धारो बौला...आदि गीतों में बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा जानकीधार के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता, सचिव प्रकाश राय, शिवराज सिंह, भैरव राय आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। रात को देवधार मंदिर में भजन-कीर्तन हुए।  इसके अलावा रायनगर चौड़ी, कलीगांव और डैंसली गांवों में देवी जागरण हुआ। लोक देवताओं ने अवतरित  होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवी रथ यात्राएं होंगी मुख्य आकर्षण
पांच दिवसीय देवी महोत्सव का मुख्य आकर्षण रविवार को तीन गांवों से निकलने वाली देवी रथ यात्राएं होंगी। दोपहर बाद रायनगर चौड़ी, डैसली और कलीगांव से सीधी चढ़ाई पार कर रस्सों के सहारे श्रद्धालु देवी के रथों को देवीधार स्थित मां भगवती मंदिर की परिक्रमा कराएंगे। परिक्रमा पूरी होने के बाद महोत्सव का समापन होगा।

आदर्श कलोनी ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
लोहाघाट। देवीधार में चल रहे देवी महोत्सव में विभिन्न शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। स्कूली बच्चों की फुटबॉल प्रतियोगिता में आदर्श कालोनी ने ज्ञानदीप स्कूल को एक गोल से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। जबकि वॉलीबाल में वॉलीबाल क्लब चैंपियन रहा।
फुटबाल के फाइनल मैच के उद्घाटन में मुख्य अतिथि बाबा आदित्यदास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन में मुख्य अतिथि डीडी पांडेय, महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता, सचिव प्रकाश राय ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किए।  निर्णायक दीपक मेहता, मुकेश साह थे। आयोजन में गोपाल पुजारी, साहिल अंसारी, कैलाश मेहता, मुसाहिद रजा ने सहयोग किया।  
इसके अलावा स्वर्गीय माधो सिंह मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में वॉलीबाल क्लब लोहाघाट ने बनबसा की टीम को पराजित कर ट्राफी में कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में वॉलीबाल क्लब ने बनबसा को दो के मुकाबले तीन सैटों से हराया। निर्णायक और संयोजन में दीपक मेहता, जीवन राय, मोहन नाथ, कमलेश जोशी, बीडी जोशी, जगदीश अधिकारी, जितेंद्र राय, प्रदीप ढेक, प्रकाश मेहता, विनय मेहता ने सहयोग किया। मैच आंखों देखा हाल गोविंद बोहरा ने सुनाया।
कैरम एकल प्रतियोगिता में बालक जूनियर वर्ग के फाइनल में गोलू कुमार ने निखिल राय को हराया।  बालिकाओं में आस्था मंगोला विजेता व कविता प्रथोली उप विजेता रही। जूनियर वर्ग बालकों की युगल प्रतियोगिता में सौरव सिंह व अभय ढेक की जोड़ी ने अर्पित पंत व उज्ज्वल पांडेय को हराया। बालिकाओं में मनीषा देउपा व नेहा मंगोला की जोड़ी ने योगिता प्रथोली व प्रेरणा रावत हराया। बालिकाओं की प्राथमिक वर्ग की कुर्सी दौड़ में मनीषा देउपा ने पहला, नेहा मंगोला ने दूसरा, भावना देउपा ने तीसरा स्थान हासिल किया।  जूनियर वर्ग में प्रगति मौर्या प्रथम, हिमांशी द्वितीय व योगिता तृतीय रही।


परिसर में 350 पौधे लगाए
देवीधार के देवी महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को पौधरोपण किया गया।  रेंजर दीप चंद्र जोशी के नेतृत्व में हनुमान मंदिर, महाकालिका मंदिर, ब्यानधुरा बाबा मंदिर परिसर में बांज, देवदार, मोरपंखी, माल्टा, नींबू आदि के 350 पौधे लगाए गए। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के सेनानी सुभाष यादव, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह की देखरेख में हिमवीरों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर सहायक सेनानी मनोज सेंगर, ठगेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, मोहन बोहरा, मंदिर समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता, भैरव राय आदि मौजूद थे।



स्वास्थ्य शिविर में नि:शुल्क दवाएं दी
देवीधार के देवी महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लोगों का  स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं दी गई। फार्मेसिस्ट सुरेश चंद्र जोशी ने परीक्षण कर दवाएं वितरित की। तथा खसरा रूबेला टीकाकरण की जानकारी दी। शिविर में एएनएम मंजू कोहली, विनोद उप्रेती ने भी सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed