फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Before the fair, complete adjustments.Done

मेला शुरू होने से पहले पूरी करें व्यवस्थाएं

Tue, 15 Mar 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Tue, 15 Mar 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Before the fair, complete adjustments.Done
मेला क्षेत्र का दौरा - फोटो : अमर उजाला

मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी विभागों को मेले की प्रस्तावित व्यवस्थाएं हर हाल में मेला शुरू होने यानि 25 मार्च से पहले पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक स्थगित होने के बाद मेजा मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी दुर्गापाल ने रोडवेज, जलसंस्थान, पुलिस, लोनिवि और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ पूर्णागिरि मेलेे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ठुलीगाड़ में वाहन पार्किंग स्थल, मेला ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था, पेयजल, सड़क आदि व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन


उन्होंने बिजली ठेकेदार के कर्मचारियों को मेेले से पहले पथ प्रकाश, कर्मचारियों के लिए आवास, स्वास्थ्य केंद्रों और यात्री विश्राम गृह बनाने को कहा। उन्होंने मंदिर समिति को हनुमानचट्टी से भैरव मंदिर तक मार्ग में जगह-जगह पेयजल टैंक रखने और जलसंस्थान को टैंकरों से जलापूर्ति कर टैंकों में पानी भरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीओ आरएस रौतेला, जलसंस्थान के एई प्रेमजी श्रीवास्तव, रोडवेज के एआरएम संचालन पवन मेहरा, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णागिरि मेले की समीक्षा बैठक आज
चंपावत। होली के तत्काल बाद 25 मार्च से शुरू होने वाले पूर्णागिरि मेले की समीक्षा बैठक 16 मार्च को होगी। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि तहसील टनकपुर के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से होने वाली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed