फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Beating the faithful returned to philosophy came Purnagiri

पूर्णागिरि के दर्शन को आए श्रद्धालु बैरंग लौटे

Mon, 06 Jul 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 06 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन

बारिश से आपदा के अंदेशे में मां श्री पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर रोक से कई यात्रियों को देवी के दर्शन किए बगैर ही वापस लौटना पड़ा है। इधर आपदा प्रबंधन टीम आपदा की स्थिति पर बराबर नजर रखे है। मौसम की खराबी को देखते हुए जिलाधिकारी ने मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।

विज्ञापन


क्षेत्र में रविवार से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। हालांकि अब तक कहीं से भी आपदा की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें क्षेत्र में बराबर नजर रखे हुए हैं। आपदा के नोडल अधिकारी एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ राजन सिंह रौतेला ने सोमवार को बाढ़ और आपदा के लिहाज संवेदनशील क्षेत्रों को दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल शारदा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा बारिश होने पर जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। पूर्णागिरि मार्ग खुला है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को नहीं जाने दिया जा रहा है। इधर पूर्णागिरि यात्रा पर रोक के चलते उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए यात्रियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा है। बारिश रुकने पर यात्री शारदा तट से प्रकृतिक के दृश्य का आनंद उठाते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed