फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Be vigilant in the boundaries of districts regarding corona infection

कोरोना संक्रमण को लेकर जिलों की सीमाओं में सतर्कता बरतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Be vigilant in the boundaries of districts regarding corona infection
चंपावत एनआईसी में मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों में की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की। कहा कि सभी डीएम और उनकी टीम ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहतर ढंग से कार्य किया हैं, तभी राज्य में बेहतर परिणाम देखने को मिले है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखें, क्योंकि अभी भी प्रतिदिन प्रवासी लोग आ रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण समाज में न फैले इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग, फेस कवर जैसे पहलुओं का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 पॉजिटिव मामले आए हैं, जिसमें 53 व्यक्तियों का स्वास्थ्य ठीक होने पर कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम टीएस मर्तालिया, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीईओ आरसी पुरोहित, एपीडी विम्मी जोशी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनबी बचखेती, डीडीएमओ मनोज पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed