फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   be a part of studies

पढ़ाई का हिस्सा बनें खेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
be a part of studies
अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक फौजी बहादुर सिंह धौनी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भारत राष्ट्रमंडल खेलों में कितने स्वर्ण लाएगा। 2018 में गोल्डकोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में मिले 26 स्वर्ण से बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसे लेकर कोई भविष्यवाणी अभी ठीक नहीं हैं लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में भारत दमदार प्रदर्शन करेगा। ये कहना है अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक और टू नागा रेजीमेंट केआरसी में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में नायब सूबेदार बहादुर सिंह धोनी का।
विज्ञापन

मूल रूप से लोहाघाट ब्लॉक के धोनी सीलिंग निवासी धोनी कहते हैं कि जमीनी स्तर पर खेलों में सुधार के लिए ठोस उपाय जरूरी है। बुधवार को हुई बातचीत में धोनी ने कहा कि खेलों को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।
विज्ञापन

मैराथन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता रह चुके धोनी कहते हैं कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर गतिविधियां बढ़ानी होंगी। दस साल से कम उम्र के छोटे बच्चों के रुझान और प्रतिभा की खेल विशेषज्ञों द्वारा परख कर आगे की दिशा का निर्धारण किया जाए। नायब सूबेदार धोनी का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा उत्तराखंड के हर जिले में आठ से 14 साल तक के 150 बालक-बालिकाओं को डेढ़ हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति वाली योजना को इस दिशा में उपयोगी बताया। मैराथन में माहिर धोनी बेल्जियम, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश आदि में दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
बहादुर सिंह धोनी का प्रदर्शन
2017 : अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता में 2 घंटे 16 मिनट 13 सेकेंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने।
नवंबर 2018 : प्रयागराज में 34वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन 2 घंटे 19 मिनट 12 सेकेंड में पूरी का विजेता बने।
जनवरी 2021 : ढाका अंतरराष्ट्रीय मैराथन 2 घंटे 21 मिनट 40 सेकेंड में पूरी कर चैंपियन बने।
10 जनवरी 2022 : ढाका अंतरराष्ट्रीय मैराथन 2 घंटे 22 मिनट 33 सेकेंड में पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed