फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BDC members held BDO hostage for two hours

बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ को दो घंटे तक बंधक बनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
BDC members held BDO hostage for two hours
चंपावत ब्लाक में बीडीओ केके पांडेय का घेराव करते बीडीसी सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी सदस्यों की बैठक में उस समय बवाल हो गया जब बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद क्षेत्र प्रमुख रेखा देवी बैठक छोड़कर चलीं गईं। इसके बाद बीडीसी सदस्यों के एक गुट ने ब्लॉक प्रमुख पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नाराज सदस्यों ने बीडीओ कमल किशोर पांडेय को सभागार में दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में शनिवार को जैसे ही बैठक के बीच से ब्लॉक प्रमुख जाने लगीं तो कई सदस्य आक्रोशित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि कार्ययोजना पास नहीं हुई है। सदस्यों की बात भी नहीं सुनी गई है। बैठक छोड़ कर ब्लॉक प्रमुख का जाना परंपरा के खिलाफ है। नाराज सदस्यों ने बीडीओ का घेराव कर क्षेत्र पंचायत निधि से हो रहे विकास कार्यों की जांच की मांग की। बीडीसी सदस्य मुकेश महराना, राजेश उप्रेती, कमल रावत, उमेश खर्कवाल, दीपा जोशी, मनोज जोशी, रविशंकर, अनीता महर, दीपक कुमार आदि कहना था कि क्षेत्र पंचायत निधि के निर्माण कार्यों में धांधली की जा रही है। नियोजन समिति की स्वीकृति के बिना ही कार्य किए जा रहे हैं। कई पुराने कार्यों को नया दिखाकर उनकी नपाई की जा रही है। उन्होंने टेंडर, स्टीमेट स्वीकृत किए बिना कार्य करने का भी आरोप लगाया। कहा कि इसी कारण ब्लॉक प्रमुख खेमे से बाहर के 17 सदस्यों को काम नहीं दिया जा रहा है, जबकि उनके पक्ष के 23 सदस्यों को लगातार काम मिल रहा है। इधर ब्लॉक प्रमुख के समर्थक सदस्यों का कहना था कि विरोधियों के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

विरोधी सदस्यों के आरोपों को गलत बताया
चंपावत। ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी का कहना है कि भारत सरकार की ओर से शनिवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के कारण उन्हें बैठक बीच में छोड़कर जाना पड़ा। तब तक आधे घंटे तक हो चुकी बैठक में कार्ययोजना मंजूर की गई। इस दौरान कई सदस्यों की समस्या भी सुनी गई। विरोधी सदस्यों के आरोप गलत हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed