फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BDC members have performed in Kalktret

बीडीसी सदस्यों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 18 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

चंपावत ब्लाक के बीडीसी सदस्य अपनी अनदेखी से नाराज हैं। इसके विरोध में इन सदस्यों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम से मुलाकात कर समस्याएं सुलझाने की मांग की। सदस्यों का कहना था कि चंपावत ब्लाक को विकास के लिए पर्याप्त धन नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) से होने वाले कार्य पिछले साल तक ब्लाक से होते थे, लेकिन अब इस काम को भी जिला पंचायत सहित कई दूसरी एजेंसियों से कराया जा रहा है। इसी तरह सीमांत एरिया विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के आवंटन में भी सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन


 जिससे मैदान से पहाड़ तक फैले चंपावत ब्लाक के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधि लोगों की भावना के अनुरूप काम नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद अजय टम्टा के प्रतिनिधि नरेश सकारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने मामले पर विचार करने का भरोसा दिलाया। इनमें ज्येष्ठ उपप्रमुख बसंत सिंह तड़ागी, कनिष्ठ उपप्रमुख भगवत चौधरी, रेखा देवी, सीता देवी, कैलाश राम, नंदाबल्लभ कापड़ी, कैैलाश सिंह, सुनीता देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed