फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Basic Literacy Examination in 289 Public Education Centers

जिले के 289 लोक शिक्षा केंद्रों में होगी बेसिक साक्षरता परीक्षा 

Fri, 17 Mar 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 17 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
 जिले में 19 मार्च को होने वाली बेसिक साक्षरता परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत संचालित सभी 289 लोक शिक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। साक्षर भारत कार्यक्रम के जिला समन्वयक महेश चंद्र जोशी ने बताया कि इस वर्ष जिले में तीन निरक्षरों को बेसिक साक्षरता परीक्षा में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सीईओ डीएस राजपूत ने सभी बीईओ को निर्धारित समय में परीक्षा संपादित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी लोक शिक्षा केंद्रों को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुले रखने के निर्देश भी दिए। परीक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के संचालन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति में सीईओ नोडल अधिकारी, डीईओ माध्यमिक परीक्षा नियंत्रक तथा साक्षरता कार्यालय के मुख्य सहायक को परीक्षा सहायक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed