फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bareilly and Dharchula affected by bus service

बरेली और धारचूला बस सेवा पर पड़ा असर

Tue, 06 Feb 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 06 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bareilly and Dharchula affected by bus service
परिचालकों की कमी के चलते बसों का संचालन प्रभावित होने से लोहाघाट बस स्टेशन में परेशान यात्री। - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज के लोहाघाट डिपो में परिचालकों की कमी से एक सप्ताह से कई रूटों पर बसों के संचालन पर असर पड़ा है। नतीजतन निगम को रोजाना करीब 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। साथ ही यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले काफी लोग टैक्सियों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन


प्रभारी सहायक मंडलीय प्रबंधक (एजीएम) केएस राणा ने बताया कि लोहाघाट डिपो में परिचालकों के 91 पद स्वीकृत हैं, मगर तैनात 82 ही हैं। परिचालकों की कमी से कुछ मार्गों पर बस संचालन में दिक्कत आ रही हैं। एजीएम ने बताया कि संविदा परिचालकों की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। परिणाम घोषित होने के बाद यहां नए परिचालकों की तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन


वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन राम ने बताया कि मंगलवार को परिचालकों की कमी से बरेली और धारचूला के लिए बस सेवाएं ठप रही। इसके चलते डिपो को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed