{"_id":"5af32b574f1c1b87098b8ca3","slug":"barakot-people-protest-against-bsnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराकोट में लोगों ने बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराकोट में लोगों ने बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 09 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ब्राड बैंड सेवा ठप पड़ने और एसबीआई बंद होने को लेकर बाराकोट में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट में बार बार बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ठप पड़ने और एसबीआई शाखा बंद होने पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
आक्रोशित लोगों ने व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश लाल वर्मा, प्रकाश अधिकारी के नेतृत्व में लोगों ने बाराकोट में एसबीआई के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विगत दो सप्ताह से यहां बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ठप पड़ने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्राड बैंड सेवा बाधित होने से एसबीआई शाखा का कार्य भी लोहाघाट शाखा से संचालित किया गया। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना पड़ा। बीएसएनएल के अधिकारियों के समक्ष बार बार समस्या रखने के बावजूद सेवा को सुचारु नहीं की जा रही है।
प्रदर्शन करने वालों में संजय वर्मा, सुरेश वर्मा, मुन्नी अधिकारी, ममता अधिकारी, देवेंद्र अधिकारी, बसंती अधिकारी, सरिता अधिकारी आदि शामिल थे। एसबीआई बाराकोट शाखा के प्रबंधक श्याम हरि मिश्रा का कहना है कि विगत एक सप्ताह पूर्व बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कटने से बैंक की कनेक्टविटी बंद हो गई थी। बाराकोट शाखा का कार्य लोहाघाट शाखा से कार्य किया। बुधवार को करीब 11 बजे से सेवा सुचारु होने बाद बाराकोट शाखा में कार्य शुरू कर दिया है। बीएसएनएल के जेटीओ गौरव कन्याल ने बताया बुधवार दोपहर लाइन को जोड़ कर ब्राडबैंड सेवा चालू कर दी गई है।