{"_id":"5963c55a4f1c1b92198b4794","slug":"barahidham-devidhura-bagwal-fair-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराहीधाम देवीधुरा बग्वाल मेला 2017","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराहीधाम देवीधुरा बग्वाल मेला 2017
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में आयोजित बैठक में निर्देश देते जिला पंचायत अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां बाराही बग्वाल (देवीधुरा) मेले का मुख्य आकर्षण फल-फूलों से खेली जाने वाली बग्वाल का मुख्य मेला सात अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मेला अवधि तीन अगस्त से 15 अगस्त तक, मेला क्षेत्र लगभग पांच किमी के दायरे में होगा। मेले के सफल आयोजन के लिए मेलाधिकारी एडीएम हेमंत कुमार वर्मा तथा एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को मेला मजिस्ट्रेट बनाया गया। निर्णय लिया गया कि इस बार अल्मोड़ा की ओर से आने वाली बसें हनुमान मंदिर तक, लोहाघाट की ओर से आने वाली बसें वन विभाग तक ही आएंगी। मेले में केएमओयू के साथ-साथ रोडवेज की पांच बसें चलेंगी। मेला क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध होगा। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी के साथ-साथ पुलिस बल, आपदा रेस्क्यू दल भी मेला अवधि में मौजूद रहेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने लोनिवि को मेला क्षेत्र के आसपास की सड़कों के बंद होने पर खोलने के लिए जेसीबी तैनात रखने, खराब सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने के साथ लीकेज टैंकों की मरम्मत करने, मेला अवधि में दो टैंकर उपलब्ध कराने को कहा। मुख्य मेले के दिन शराब की दोनों दुकानों को बंद रखने, पूरे मेला अवधि में आबकारी विभाग के कर्मचारियों को तैनात करने, पुलिस विभाग को शराबियों की धरपकड़ की टीम तैयार रखने, मेले में प्रत्येक दिन बाहर से आने वाले सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित कराने, वॉलीबाल खेल का आयोजन करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, सीएमओ डॉ. एमएस बोरा, सीईओ आरसी पुरोहित, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी, मेला कमेटी के पदाधिकारी थे।
दो माह का राशन पूर्व से उपलब्ध कराएंगे
चंपावत। बैठक में दुग्ध विभाग को इस वर्ष भी दूध की आपूर्ति निरंतर बनाये रखने, पूर्ति विभाग को खाद्यान्न, चीनी, मिट्टी तेल, गैस की आपूर्ति अभी से निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए। पूर्ति विभाग ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेताओं को दो माह का राशन पूर्व से ही उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जाएंगे स्टाल
चंपावत। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर विकास कार्यों, योजनाओं को पर्चों के माध्यम से प्रचारित भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाने, संचार विभाग को संचार सेवा दुरुस्त रखने के साथ पुलिस, एआरटीओ को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, वाहनों के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।