{"_id":"60a2a7068ebc3ea09d756a05","slug":"banks-crowded-due-to-prolonged-kovid-curfew-champawat-news-hld4246617181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे कोविड कर्फ्यू के अंदेशे से बैंकों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे कोविड कर्फ्यू के अंदेशे से बैंकों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर अधिकांश जगह भीड़ उमड़ी। अलबत्ता जिला मुख्यालय के अधिकांश बैंक शाखाओं में सामाजिक दूरी और कोविड के तमाम दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंक की शाखाओं में लोग धन निकालने और खाते में रकम की जानकारी के लिए पहुंचे। लोहाघाट में बैंकों उमड़ी भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ोविड कर्फ्यू के लंबा होने की सुगबुगाहट की वजह से बैंक में लोगों की अधिक आमद हुई। 17 मई को सात दिन के प्रदेशव्यापी कोविड कर्फ्यू का अंतिम दिन था, सरकार ने अब कर्फ्यू की अवधि को एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। नैनीताल बैंक लिमिटेड की भिंगराड़ा शाखा के प्रबंधक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि सोमवार को आम दिनों की अपेक्षा 15 प्रतिशत ज्यादा लेनदेन हुआ। वहीं जिले में एसबीआई सहित ज्यादातर बैंकों में सोमवार को अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ हुई।
इधर लोहाघाट में सोमवार को दो दिन बाद बैंक खुलने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एसबीआई और पीएनबी बैंक में लेन देन के लिए पहुंचे। बैंक के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। लोग अपनी बारी के लिए एक के साथ एक सटे हुए थे, इससे सामाजिक दूरी की अनदेखी हो रही थी। इस दौरान मौके में पहुंची पुलिस को भीड़ को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।