{"_id":"57dd7a874f1c1be97cd47c4b","slug":"bank-personnel-said-the-black-lace-dam-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने काला फीता बांध जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने काला फीता बांध जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने काला फीता बांध जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) स्टाफ एसोसिएशन ने काला फीता बांध विरोध जताया। बैंक कर्मी सभी शाखाओं को बैंकों को सीबीएस प्लेटफार्म में इंटरकनेक्ट कर ग्राहकों को राज्य स्तर पर लेनदेन की सुविधा। लंबित वेतन पुनरीक्षण का वेतन कमेटी की संस्तुति अनुरूप निस्तारण।
विज्ञापन
लंबित भर्ती प्रकरण का निस्तारण। सहकारी सहभागिता के बकाया ब्याज व सचिव कैडर के वेतन अधिविकर्ष का शीघ्र भुगतान करने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। बैंक कर्मी 19 सितंबर से 22 सितंबर तक विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सामूहिक अवकाश और 26 सितंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू होगी।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक गजेंद्र राणा ने बताया कि हड़ताल से जिले की आठ शाखाओं (चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, किमतोली, खेतीखान, टनकपुर और बनबसा) का कामकाज प्रभावित होगा। शनिवार को बैंक कर्मी दिनेश चंद्र गड़कोटी, कोमल फुर्तीला, प्रीति विश्वकर्मा, दीवान प्रहरी, किशन सिंह मेहरा शामिल थे।
विज्ञापन