फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bank linkage of SHGs will

स्वयं सहायता समूहों का बैंक लिंकेज होगा

Sat, 27 Feb 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 27 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

एक से 15 मार्च तक स्वयं सहायता समूह एवं महिला सशक्तिकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, नाबार्ड और ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों का बैंक लिंकेज किया जाएगा। जिले में इस वक्त 106 महिला स्वयं सहायता समूह हैं।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य की प्रमुख सचिव मनीषा पंवार ने बताया कि प्रदेश के सभी गांवों में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य मकसद बैंक लिंकेज को फास्टट्रेक करना है। क्रेडिट लिंकेज नहीं होने वाले गांवों को चयनित करने एवं एक शाखा को कम से कम चार गांवों में महिला सशक्तिकरण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। इसमें विभिन्न व्यावसायिक बैंकों, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंकों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारियों को टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ की अध्यक्षता वाले इस दल में नाबार्ड के डीडीएम, लीड बैंक अधिकारी, एसआरएलएम और विभिन्न सहयोगी बैंकों के अधिकारियों को सदस्य नामित किया जाएगा। टीम कार्यक्रम करने वाली बैंक की शाखाओं को चिन्हित करेगी। ग्रामीण स्तर पर नाबार्ड के जरिए कार्यक्रम आयोजित करने वाली हर बैंक शाखा को एक हजार रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी। 2 मार्च, विश्व महिला दिवस 8 मार्च, 9 मार्च और 12 मार्च को विशेष रूप से सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी हरगोविंद भट्ट, सहायक परियोजना निदेशक केएन तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed