फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bank branches are not opening in villages and business representatives are not being formed.

Champawat News: गांवों में न खुल रहीं बैंक शाखाएं न बन रहे व्यावसायिक प्रतिनिधि

Thu, 14 Sep 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 14 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bank branches are not opening in villages and business representatives are not being formed.
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में बैंक शाखाओं की भरमार के बावजूद अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के लोग बैंक की सुविधा से दूर हैं। इन ग्रामीण इलाकों में न बैंक की शाखाएं हैं और न ही व्यावसायिक प्रतिनिधि (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट)। नतीजा यह कि ढेरों गांवों में लोगों को बैंक के काम के लिए दो-दो दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन


डिजिटल इंडिया से लेकर डिजिटल बैंकिंग के शोर के बीच इस जिले में अभी परंपरागत बैंकिंग प्रणाली भी कई जगह पटरी पर नहीं है। जिले में 20 बैंक की कुल 65 शाखाएं हैं। इस साल जून तक साढ़े चार लाख खाताधारकों की कुल जमा पूंजी 2810 करोड़ रुपये है। जिले का 83 फीसदी भू भाग ग्रामीण होने के बावजूद यहां सिर्फ 12 शाखाएं हैं। पांच किमी के दायरे में बैंकिंग सुविधा नहीं होने पर व्यावसायिक प्रतिनिधि के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों तक लाभ देने की कवायद भी अधूरी है। जिले में व्यावसायिक प्रतिनिधि के 108 पद हैं लेकिन इनमें से तैनात 84 ही हैं। इनमें से भी पांच निष्क्रिय हैं। इससे दूरदराज के लोगों बैंकिंग असुविधा हो रही है। जन धन खातों से लेकर पेंशन, छात्रवृत्ति या समाज कल्याण की योजनाओं के लिए पापड़ बेलने पड़ते हैं।
विज्ञापन


बाक्स
बैंक के काम से दूसरे दिन होती है घर वापसी
चंपावत। डांडा, ककनई के ग्रामीणों को बैंक के काम के लिए पैदल दूरी लांघने के बाद 76 किमी दूर टनकपुर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके लिए यहां के लोगों की बैंक का काम निपटाने के एक दिन बाद घर वापसी हो पाती है। ग्रामीणों को छोटे काम के लिए एक हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे ही हाल नेपाल सीमा से लगा पंचेश्वर क्षेत्र के भी हैं। पंचेश्वर से 32 किमी दूर किमतोली से बैंक का काम निपटाने में पूरा दिन लगता है। पंचेश्वर, रौसाल, तामली, चूका, नीड़, डांडा ककनई, सूखीढांग सहित 75 गांवों पर सर्वाधिक मार पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पांच किमी की हवाई दूरी के अंतर्गत गांवों में बैंकिंग सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बैंक विहीन क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिनिधि की तैनाती तीन माह के भीतर कर ली जाएगी। अभी चंपावत जिले में 108 में से 24 व्यावसायिक प्रतिनिधि नहीं हैं। - एएस ग्वाल, लीड बैंक प्रबंधक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed