फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa's co-operative bank accused of not giving loan

Champawat News: बनबसा के सहकारी बैंक पर लोन नहीं देने का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 23 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Banbasa's co-operative bank accused of not giving loan
बनबसा (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल ने बनबसा के पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक शाखा पर नगर वासियों के किसी भी प्रकार के बैंक संबंधी कार्य नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शाखा प्रबंधक पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


ज्ञापन में लिखा गया है कि स्थानीय पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक शाखा में लोगों के कार्य नही होने की शिकायत पर उन्होंने अपना प्रतिनिधि भेजकर जानकारी ली। शाखा प्रबंधक और कैशियर में तालमेल नही होने, एक दूसरे पर टालमटोल करने, कैशियर का शाखा प्रबंधक की बात नही सुनना पाया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा ने लिखा है कि बैंक में आमजन के काम नहीं होने से सीएम की विधानसभा की जनता परेशान है। उन्होंने बैंक की जांच कराकर शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, शाखा प्रबंधक संतोष चतुरी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि किसी की सिफारिश लेकर आए थे। बैंक लोन कमेटी की एक अधिकारी के अवकाश पर होने और स्टाफ की कमी की वजह से लोन का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed