{"_id":"5cfbaffebdec22071771766d","slug":"banbasa-mini-stadium-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा मिनी स्टेडियम का ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा मिनी स्टेडियम का ट्रॉफी पर कब्जा
Sat, 08 Jun 2019 10:25 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में अंडर 19 क्रिकेट टूनामेंट के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ।
- फोटो : बनबसा में अंडर 19 क्रिकेट टूनामेंट के खिलाड़ी मुख्यअतिथि के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा मिनी स्टेडियम में चली अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतकर बनबसा मिनी स्टेडियम टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
बनबसा मिनी स्टेडियम में अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बनबसा मिनी स्टेडियम की टीम और टनकपुर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनबसा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। जीतू ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए।
विज्ञापन
टनकपुर के गेंदबाज हर्षित ने 3 विकेट लिए। टनकपुर की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 66 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए हर्षित ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया। बनबसा के बॉलर जीतू ने 3 को आउट किया। मैच के एंपायर सुरेश सामंत और धीरज कठायत थे, जबकि स्कोरर की भूमिका लोकेंद्र चंद ने निभाई। आयोजक अविनाश कुमार, नीरज भंडारी, आदि ने सहयोग दिया। इस मौके पर टनकपुर मनिहारगोठ के पूर्व प्रधान अमजद भाई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन