फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa 21 million in currency exchange

बनबसा में 21 करोड़ की करेंसी एक्सचेंज

Fri, 25 Nov 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Fri, 25 Nov 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
Banbasa 21 million in currency exchange
टनकपुर एसबीआई शाखा में खाते से कैश निकालने को लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद से अब तक एक पखवाड़े में बनबसा के बैंकों में लोगों ने करीब 21 करोड़ के हजार-पांच सौ के नोट बैंक में बदलवाए। इस दौरान स्थानीय बैंकों के कर्मचारियों को देर रात्रि तक काम करना पड़ा। बहरहाल शुक्रवार को पुराने नोट सिर्फ खातों में जमा किए जाने के फरमान से बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


10 से 24 नवंबर बृहस्पतिवार तक स्थानीय बैंकों ने करीब 21 करोड़ की करेंसी बदली। बदली गई पुरानी करेंसी यहां के बैंकों ने आरबीआई भेज दी है। बैंक आफ बड़ौदा में एक पखवाड़े में करीब 9 करोड़ के हजार-पांच सौ के नोट बदले गए। शाखा प्रबंधक मनोज बाजपेई ने बताया कि लोगों को सुविधा देने को एक सप्ताह तक बैंक कर्मियों को तीन बजे सुबह तक काम करना पड़ा।
विज्ञापन


एनएचपीसी स्थित एसबीआई में करीब 6.67 करोड़, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में करीब 3.50 करोड़, बीओबी फागपुर में करीब 1.80 करोड़ रुपए के हजार-पांच सौ के नोट जमा कराए गए। एसबीआई के शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद चन्याल ने बताया कि बैंक में एक पखवाड़े तक बैंक कर्मियों को करेंसी बदलने को मध्य रात्रि तक काम करना पड़ा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बैंक में नोटबंदी से पूर्व की तरह सामान्य भीड़ रही। उधर, शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed