{"_id":"649f103da17a7dadf00e8ab4","slug":"bamanpuri-bird-stuck-to-the-wire-power-failure-of-half-the-city-champawat-news-c-8-1-179242-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमनपुरी : तार से चिपकी चिड़िया, आधे शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमनपुरी : तार से चिपकी चिड़िया, आधे शहर की बिजली गुल
Fri, 30 Jun 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सबस्टेशन में फॉल्ट आने और बमनपुरी में तार में चिड़िया फंस जाने से आधे बनबसा में बृहस्पतिवार देर रात से अंधेरा पसरा रहा। करीब 13 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह बिजली की सप्लाई सुचारू हो पाई। आए दिन बिजली की आंखमिचौली से लोगों में विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है।
बृहस्पतिवार की रात को बिजली गुल होने से आंबेडकर ग्राम फागपुर, पचपकरिया, बमनपुरी, देशीफार्म, केनाल काॅलोनी, चूनाभट्टा आदि क्षेत्रों में अंधकार रहा जबकि बनबसा, भजनपुर, मीना बाजार देवीपुरा, गुदमी में बिजली सुचारु रही। यूपीसीएल के बनबसा सबस्टेशन प्रभारी वरिष्ठ जेई प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि रात में सबस्टेशन में फाॅल्ट आने और बमनपुरी में बिजली के तार में चिड़िया फंस जाने से पावर कट हो गया।
काफी प्रयासों बाद आधे बनबसा की सप्लाई सुचारू हो पाई। शेष आधे बनबसा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे बिजली आई। इसके अलावा बमनपुरी में किसी वृद्धा ने बिजली के तार के पास पेड़ों की टहनियां काट दीं जिससे तार पर टहनियां गिरने से फाॅल्ट आ गया था। गनीमत है महिला सुरक्षित रही। उधर क्षेत्र में आए दिन बिजली गुल रहने से लोगों में गुस्सा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद आदि ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की है। संवाद