फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bakora village is still yearning for basic facilities

Champawat News: आज भी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहा बकोड़ा गांव

Sat, 19 Jul 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 19 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bakora village is still yearning for basic facilities
मंच/चंपावत। सीमांत तल्ला देश की ग्राम पंचायत बकोड़ा के लोग दशकों से पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। जिला पंचायत की भंडार बोरा सीट पर पंचायत चुनाव में सड़क मुख्य मुद्दा रहेगा। सड़क के अभाव में लोगों को मूलभूत चीजें भी संघर्ष से लेनी पड़ती है। बीमार, घायलों को डोली के सहारे मंच तक 15 किमी डोली से लाना पड़ता है। गांव की पहचान तब होती है जब वहां तक सड़क पहुंचती है। आजादी के 75 साल बाद भी बकोड़ा पहचान से वंचित है। गांव के लोग आज भी गांव तक सड़क पहुंचने की आस लगाए हैं।
विज्ञापन

हर चुनाव में नेताओं की ओर से वादे किए जाते हैं, लेकिन हर बार गांव की उम्मीदें टूट जाती हैं। गांव में रोजमर्रा का सामान पहुंचाना भी आसान नहीं है। हर सामान की दोगुनी कीमत चुकानी पड़ती है। आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों के लिए यह आसान हैं, लेकिन अन्य के लिए आसान नहीं होता है। क्षेत्र की आबादी 400 के करीब है।
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए 30 किमी पैदल सफर
गांव के बच्चों को इंटर की पढ़ाई के लिए रोज 30 किमी जंगल का रास्ता तय कर जीआईसी मंच जाना पड़ता है। बरसात में यह रास्ते फिसलन भरे और खतरनाक हो जाते हैं। मजबूरी में बच्चों को वही रास्ता अपनाना पड़ता है। गांव में कोई बीमार हो जाए तो मरीज को डोली या घोड़े के सहारे 15 किमी दूर मंच पहुंचाना पड़ता है। बरसात के मौसम में इस रास्ते पर चलना जोखिम भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हर चुनाव में सड़क को पहली प्राथमिकता बताया जाता है, लेकिन आज तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। विभाग काम तो कर रहे हैं, लेकिन सड़क कब पहुंचेगी यह पता नहीं है। - महेंद्र रावत, निवर्तमान प्रधान, बकोड़ा।

कोट

ग्राम पंचायत बकोड़ा के बच्चों के लिए पढ़ाई आसान नहीं है। हर रोज पैदल चलकर मंच पहुंचना और फिर वापस आकर पढ़ना आसान नहीं होता है। गांव के लोगों का दर्द समझने की जरूरत है। सोनी बोहरा, स्थानीय, बकोड़ा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed