{"_id":"598752d54f1c1b80748b47d8","slug":"bagwal-today-in-devidhura-s-mother-barahi-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा के मां बाराही धाम में बग्वाल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा के मां बाराही धाम में बग्वाल आज
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा के बग्वाल मेले में छोलिया नृत्य पेश करते कलाकार।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मां बाराही धाम देवीधुरा में विश्व प्रसिद्ध बग्वाल युद्ध सोमवार को होगा। प्रशासन ने बग्वाल की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया ने बताया कि मुख्य प्रांगण (खोलीखांड दुबाचौड़) में बग्वाल को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। बग्वाल अपरान्ह एक बजे बाद से होगी।
मेले में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के अलावा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, कैलाश गहतोड़ी सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियां शिरकत करेंगी। मेले में फलों की व्यवस्था हल्द्वानी, बागेश्वर व अल्मोड़ा से की जा रही है। करीब पांच कुंतल नाशपाती व दो कुंतल फूलों से बग्वाल खेली जाएगी। कुछ साल पहले तक यहां पत्थरों से बग्वाल खेली जाती थी और इसमें कई लोग सिर फूटने से घायल हो जाते थे।
वालिक खाम के बग्वाली सफेद, लमगड़िया खाम पीला, गहरवाल खाम केसरिया व चमियाल खाम गुलाबी रंग की पगड़ी पहनकर बग्वाल खेलेगा। वन विभाग के कार्यालय से हनुमान मंदिर से मुख्य मंदिर तक वाहनों के जाने मे पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने बताया कि सुरक्षा की कमान पुलिस क्षेत्राधिकारियों को दी गई है। 100 से अधिक पुलिस कर्मी, यातायात पुलिस, पीएसी व महिला पीएसी के अलावा बम निरोधक दस्ता तैनात किए गए हैं।