{"_id":"5d4f036e8ebc3e6ccc03d9c2","slug":"bagwal-fair-starts-today-in-champawat-champawat-news-hld352485339","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा देवीधुरा का पौराणिक बग्वाल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा देवीधुरा का पौराणिक बग्वाल मेला
विज्ञापन
मां बाराही देवी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मां बाराही धाम देवीधुरा में हर साल लगने वाले 14 दिनी रक्षा बंधन और आषाढ़ी कौतिक का शुभारंभ रविवार को होगा। इसके लिए मेला कमेटी और प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में मेले का शुभारंभ डोल आश्रम के श्री-श्री 1008 कल्याण दास महाराज करेंगे। रक्षा बंधन के पर्व पर 15 अगस्त को चार खाम सात थोक के लोग खोलीखांड़ दुर्वाचौड़ मैदान में बगवाल खेलेंगे।
आचार्य कीर्ति बल्लभ शास्त्री ने बताया कि रविवार को सुबह संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से वेद पाठ व दुर्गा पाठ किया जाएगा। सुबह 11 बजे मुख्य द्वार पर विभिन्न स्कूलों की छात्राएं कलश यात्रा निकालेंगी।
इसके बाद मंदिर परिक्रमा के बाद संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों के वेद मंत्रोच्चारण के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण 15 अगस्त को रक्षा बंधन के पर्व पर बगवाल होगी। इसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
मेले में उत्तराखंड से कई सांस्कृतिक दल पहुंचने लगे हैं। उद्घाटन में मेले के मुख्य आयोजक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के अलावा जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, मेला कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, प्रधान पुजारी धर्मानंद पुजारी, सेवक चतुर सिंह के अलावा चार खाम और सात तोक के प्रधान मौजूद रहेंगे।

देवीधुरा का मां बाराही धाम का मंदिर।- फोटो : CHAMPAWAT