फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bagedi Village of Champawat in Tweeter

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के ट्वीट से सुर्खियों में आया चंपावत का बगेड़ी गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bagedi Village of Champawat in Tweeter
चंपावत। सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और आंध्रप्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर के एक ट्वीट से चंपावत जिले का दूरस्थ बगेड़ी गांव सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन

सुनील महाराष्ट्र में अपने घर में काम करने वाले सहयोगी बगेड़ी निवासी हेम चंद्र जोशी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दूरस्थ बगेड़ी गांव पहुंचे थे। सुनील ने जिले के दूरस्थ बगेड़ी गांव और हेम के विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं। वह देवभूमि की सांस्कृतिक परंपराओं से खासे प्रभावित हुए। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि देवभूमि में वह कुमाऊंनी वाद्य यंत्रों, परंपरागत नृत्य, संस्कृति, ग्रामीण महिला-पुरुषों के एक पंगत में सामूहिक भोजन करने और लोगों के आपस में स्नेहपूर्ण व्यवहार से बेहद अभिभूत हैं। करीब 500 की आबादी वाली बगेड़ी ग्राम पंचायत से संबंधित भाजपा नेता के इस ट्वीट को हजारों लोग लाइक और रीट्वीट कर चुके हैं।
विज्ञापन

मोबाइल के टॉर्च की रोशनी के सहारे गांव पहुंचे
चंपावत। जिले के बगेड़ी गांव के हेम चंद्र जोशी की बरात 24 अप्रैल को सीमांत नीड़ गांव में गई थी। बरात वापसी में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अपने स्टाफ के साथ धौन से बरात में शामिल हुए। इस दौरान वह मोबाइल के टॉर्च की रोशनी के सहारे गांव पहुंचे। उन्होंने रात्रि विश्राम से पूर्व ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं भी जानीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तोगड़िया भी पहुंचे थे कजीना पुनौली
चंपावत। इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने भी चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के सड़क विहीन कजीना पुनौली गांव पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ता के विवाह समारोह में शामिल होकर सबको चौंकाया था। वर्ष 2014 में विहिप के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे तोगड़िया गांव में हरीश चंद्र के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। तक कजीना पुनौली गांव ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed