फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Badminton: Dipank won in open category, Ashutosh won in under-15.

Champawat News: बैडमिंटनः ओपन वर्ग में दीपांक, अंडर-15 में आशुतोष जीते

Sun, 29 Sep 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Badminton: Dipank won in open category, Ashutosh won in under-15.
लोहाघाट (चंपावत)। नगर दूसरे चरण की दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग और अंडर-15 आयु वर्ग में कुमाऊं भर से 30 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन ओपन वर्ग एकल मुकाबले में पिथौरागढ़ के दीपांक वर्मा और अंडर-15 में आशुतोष उप्रेती ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को लोहाघाट बैडमिंटन क्लब में लोहाघाट बैडमिंटन क्लब अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि थाना निरीक्षक अशोक कुमार और निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले ओपन मैच में पिथौरागढ़ के दीपांक ने लोहाघाट के तुषार जोशी को 21-10 और 22-20 से हराया। अंडर-15 आयु वर्ग में एकल मुकाबले में आशुतोष ने दक्ष जोशी को 11-6 और 11-7 से हराया। निर्णायक स्पर्श राय रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला सचिव पंकज वर्मा ने बताया कि अल्पाइन ग्रुप लोहाघाट के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिता में बागेश्वर, सितारगंज, पिथौरागढ़, लोहाघाट और चंपावत की टीम 30 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ से आए कोच दीपांक वर्मा और भूपेश बिष्ट, बागेश्वर से शंकर गड़िया और अनिल तड़ागी भी शामिल हुए हैं। आयोजन में क्लब के उपाध्यक्ष हेम पुनेठा, रवीश भट्ट, हिमांशु खर्कवाल, गोविंद बोहरा, देवेश मेहता, संजीव कनौजिया, चंद्र किशोर पांडेय, प्रमोद चंद आदि खिलाड़ी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


=-=-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed