{"_id":"6287d34be713c206fb6ece44","slug":"bad-road-in-moolakot-patanganw-champawat-news-hld4632799134","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस राह पर आसान नहीं सफर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस राह पर आसान नहीं सफर...
विज्ञापन
मूलाकोट-पटनगांव-कजीना-पुनौली की खस्ताहाल सड़क में हो रही वाहनों की आवाजाही। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक की मूलाकोट-पटनगांव-कजीना-पुनौली सड़क पर वाहन चलाना खतरनाक साबित हो रहा है। करीब 14 किमी लंबी इस सड़क का काफी हिस्सा मलबे से पटा है। कई जगह गड्ढे होने से पूरी सड़क जीर्णशीर्ण को चुकी है। इससे परेशान लोगों ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के ईई को पत्र भेज सड़क को जल्द सुधारने की मांग की है।
पिछले साल की बरसात में मूलाकोट-पटनगांव-कजीना-पुनौली सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया था। उसे विभाग ने नहीं हटाया। इस कारण आवाजाही बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने कुछ मलबा हटाया लेकिन मामूली बारिश में भी दोबारा आ रहा मलबा सड़क पर अटक जा रहा है। इससे इस सड़क पर वाहनों का संचालन जोखिमभरा हो गया है। ईंधन की खपत बढ़ने के साथ ही वाहनों के रखरखाव में भी ज्यादा खर्च आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को कई बार सड़क की दुर्दशा बताने के बावजूद सड़क नहीं सुधर सकी। अगले माह शुरू हो रही बरसात के मद्देनजर ग्रामीणों ने सड़क से मलबा हटाने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, निर्मला, कृष्णानंद, सुरेश जोशी, भरत जोशी, प्रकाश जोशी, नवीन, भैरव जोशी, बसंत आदि के हस्ताक्षर हैं।
मूलाकोट-पटनगांव-कजीना-पुनौली सड़क को सुधारने के लिए निविदा निकाली जानी है। चुनावी आचार संहिता लगने की वजह से इसे तीन जून के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - नवीन चंद्र, जेई, लोनिवि खंड, लोहाघाट।
विज्ञापन
विधायक महर ने डामरीकरण का निरीक्षण किया
पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने एनएच पर एंचोली से हो रहे डामरीकरण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और एनएच खंड के अधिकारियों को बेहतर गुणवत्ता का डामरीकरण करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एंचोली पहुंचे विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर गुणवत्ता का डामरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने एनएच अधिकारियों से कहा कि लंबे समय से हाईवे की हालत बदतर बनी हुई है। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, महेंद्र लुंठी, भुवन पांडेय, खीमराज जोशी, दीपक तड़ागी, गौरव महर, राजेश शर्मा, लोकेश पांडे, सौरभ भंडारी, राम सिंह वल्दिया आदि रहे।