{"_id":"60e49feb8ebc3ef84d0077ba","slug":"bad-road-in-lohaghat-champawat-news-hld4302802136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलाकोट-पटनगांव- कजीना पुनौली सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलाकोट-पटनगांव- कजीना पुनौली सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी की मूलाकोट-पटनगांव-कजीना पुनौली सड़क बदहाल है। इसकी हालत न सुधरने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क पर डामरीकरण की मांग की। आंदोलन की भी चेतावनी दी।
निष्कासित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के मूलाकोट और पटनगांव क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इसी दौरान ग्रामीणों ने सड़क सुधारने की मांग की।
इन गांवों के लोगों का कहना था कि सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत 28 साल पूर्व बनी इस सड़क पर डामरीकरण नहीं हो सका है। बारिश के कारण इस सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं।
नालियों से जल निकासी बंद है। इस कारण सारा पानी उपजाऊ खेतों को बहाकर फसलों को चौपट कर रहा है। लोगों ने जल्द ही इस सड़क के डामरीकरण की मांग की।
अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। हिमेश ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में मोहन सिंह पाटनी, नारायण सिंह पाटनी, आनंद सिंह पाटनी, चेतन पाटनी, खड़क सिंह पाटनी, प्रेम रावत आदि रहे।