{"_id":"5eac52298ebc3e90a7654b32","slug":"back-to-home-champawat-news-hld381728058","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वापसी को अब तक 3600 लोगों ने किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर वापसी को अब तक 3600 लोगों ने किया पंजीकरण
विज्ञापन
बैंगलूरू में फंसे लोहाघाट के युवा मुख्यमंत्री से उन्हें घर वापस लाने की गुहार लगाते हुए।
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। केंद्र सरकार की हरी झंडी के बाद दूसरे राज्यों में रह रहे चंपावत जिले में घर वापसी करने वालों की तादात में इजाफा हुआ है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि 3600 लोगों ने चंपावत आने के लिए पंजीकरण कराया है। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद फंसे लोगों को चार मई से लाया जा सकेगा। जिले की सीमा में परीक्षण के बाद बुखार, खांसी-सर्दी-जुकाम के लक्षण वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा, जबकि अन्य लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी लोगों को रखने की व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर एडीएम टीएस मर्तोलिया शनिवार को ग्रामीण प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।
बंगलूरू में फंसे लोहाघाट के 15 युवाओं ने मुख्यमंत्री को खत भेज घर वापसी की गुहार लगाई है। रायनगर चौड़ी के युवा अशोक राय, कमल राय, किरन, दीपक, विनोद, गिरीश, राजेश, प्रकाश आदि का कहना है कि लॉकडाउन के बाद होटल फैक्ट्रियां बंद होने से वे बेरोजगार हो गए हैं। युवाओं का कहना है कि सरकार की ओर से दिए गए नंबरों और वेबसाइट में अपनी स्थिति दर्ज कराने के साथ मुख्यमंत्री से शीघ्र उन्हें घरों तक लाने की गुहार लगाई है।
प्रदेश के इन चारों अस्पतालों में ही रेफर करें : सीएमओ
चंपावत। कोरोना संक्रमण को रोकने के मद्देनजर जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल से मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के प्रभारियों को पत्र भेज हल्द्वानी, रुद्रपुर व देहरादून राजकीय मेडिकल कॉलेज के अलावा ऋषिकेश के एम्स में ही रेफर करने के निर्देश दिए हैं। ताकि दूसरे प्रदेशों में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों से बचा जा सके।